
कोरोना का कहरः कई शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू, जानें कहां क्या है हाल?
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई शहरों में फिर से नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं. भोपाल, इंदौर के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. नाइट कर्फ्यू के पालन को लेकर प्रशासन भी बेहद मुस्तैद है.
देश के कई राज्यों और शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं. महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और पुणे तो गुजरात के अहमदाबाद समेत 4 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसी तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में आज बुधवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. कोरोना को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के पालन को लेकर प्रशासन भी बेहद मुस्तैद है. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर एडिशनल एसपी, एसडीएम और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ शहर में दौरा कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











