
कोरोना का ऐसा खौफ, पॉजिटिव आई महिला तो खुद को आग लगाकर दे दी जान
AajTak
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में एक महिला ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का नाम अर्चना शर्मा है जो ग्रेटर नोएडा के राज एनक्लेव में रहती थी. 52 साल की अर्चना शर्मा ने कोरोना की जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट उन्हें गुरुवार की सुबह मिली.
कोरोना वायरस ने एक बार देश में विकराल रूप धारण कर लिया है. इस महामारी को लेकर लोगों में इस कदर डर समा गया है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें लगता है अब उनकी जिंदगी ही तबाह और खत्म हो जाएगी. कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में जहां कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया. दरअसल ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में एक महिला ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का नाम अर्चना शर्मा है जो ग्रेटर नोएडा के राज एनक्लेव में रहती थी. 52 साल की अर्चना शर्मा ने कोरोना की जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट उन्हें गुरुवार की सुबह मिली. रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अर्चना शर्मा परेशान हो गईं और इसके बाद उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई. अर्चना शर्मा के पति जय प्रकाश शर्मा ने घटना की सूचना पुलिस को दी.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











