
कोरोना का असर, सेंसेक्स की टॉप-10 में से 6 कंपनियों को नुकसान!
AajTak
पिछले हफ्ते शेयर बाजार पर कोरोना के बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला था. सेंसेक्स की टॉप-10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,14,744.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.
पिछले हफ्ते शेयर बाजार पर कोरोना के बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला था. सेंसेक्स की टॉप-10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,14,744.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस रहीं. (Photo: File) हफ्ते के दौरान टीसीएस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत घट गई. (Photo: File) हालांकि, इन कंपनियों का कुल 99,183.31 करोड़ रुपये का नुकसान चार कंपनियों को हुए लाभ से कम रहा. हफ्ते के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 57,816.18 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,898.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस ने 23,625.36 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 6,13,854.71 करोड़ रुपये रहा. (Photo: File)More Related News

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












