
कोरोनाः दिल्ली में 600 से कम हुए नए मामले, 2 महीने बाद 10 हजार के नीचे आए एक्टिव केस
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 576 नए केस सामने आए जिससे राजधानी में अब तक कुल आंकड़ा 14,27,439 तक पहुंच गया है. इस दौरान 1,287 मरीज डिस्चार्ज हुए जिससे ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 13,93,673 हो गया.
राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामले में गिरावट आ रही है और इसका परिणाम यह रहा कि अब यहां पर एक्टिव केस की संख्या घटकर 10 हजार से कम हो गई है. हालांकि मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आई है और पिछले 24 घंटे में 100 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. फिलहाल दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केसों की संख्या घटकर 600 से कम हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आज बुधवार को कोरोना के 576 नए मामले सामने आए.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











