
कोरियन गेम या पारिवारिक तनाव? मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा तीन बहनों की खुदकुशी का राज!
AajTak
गाजियाबाद में 16, 14 और 12 साल की तीन बहनों की मौत का मामला अभी तक सुलझा नहीं है. नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के इस मामले में पुलिस ने बेचा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. अब उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. डायरी के बाद ये सबसे अहम सबूत बन सकता है.
वो 4 फरवरी का दिन था, जब दोपहर के वक्त गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट में ऐसी वारदात हुई कि हर कोई सन्न रह गया. 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. तीनों सगी बहनों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी कम उम्र में उन्होंने यह कदम उठा लिया? जांच में इस वारदात के पीछे की वजह तलाशना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया. परिवार, दोस्त और पड़ोसी सभी हैरान थे. डायरी के बाद अब पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन आया है.
- 'We love Korean. Love, love, love.'
- 'Death is better for us than your beatings… Sorry Papa.'
- 'You expected our marriage to an Indian, that can never happen.'
ऊपर अंग्रेजी में लिखीं ये तीन लाइनें गाजियाबाद में मौत को गले लगाने वाली तीन बहनों की कहानी बयां करती हैं. ये वो तीन लाइनें हैं, जिनके सहारे पुलिस की तफ्तीश को भी नई दिशा मिली. लेकिन इस केस की गुत्थी कुछ ऐसे उलझी है कि इसे सुलझाना पुलिस के लिए किसी मुश्किल पहेली जैसा है. जांच के साथ-साथ कहानी भी आगे जारी है.
पिता का दावा – ‘कोरियन गेम’ की लत घटना के बाद पिता चेतन कुमार ने दावा किया कि उनकी बेटियां करीब तीन साल से एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन कोरियन गेम खेल रही थीं. उनका कहना था कि गेम की लत इतनी गहरी थी कि तीनों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था. पिता के मुताबिक, उनकी तीनों बेटियां मोबाइल और ऑनलाइन दुनिया में ही खोई रहती थीं. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में किसी खास कोरियन ऐप के इस्तेमाल का ठोस सबूत नहीं मिला. फिर भी इस एंगल को नजरअंदाज नहीं किया गया. सवाल यह है कि क्या वाकई कोई ऑनलाइन गेम इस खौफनाक वारदात की वजह बना?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







