
कोयंबटूर: हॉस्पिटल से पिता को घसीट-घसीटकर ले गया मजबूर बेटा, 2 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली थी व्हीलचेयर
AajTak
कोयंबटूर सरकारी अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बेटे ने बीमार पिता को फर्श पर घसीटा क्योंकि 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली. इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष नैनार नागेंद्रन ने सरकार को घेरा और कहा कि चमकदार विज्ञापनों के बजाय बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करें.
तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां सरकारी जनरल अस्पताल में एक बेटे को अपने बीमार पिता को फर्श पर घसीटते हुए देखा गया. कारण यह था कि दो घंटे इंतजार करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा अपने पिता को जमीन पर खींचकर अस्पताल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा है. अस्पताल में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए.
बेटे को बीमार पिता को फर्श पर घसीटा
नेता प्रतिपक्ष नैनार नागेंद्रन ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मरीजों को कपड़े की स्ट्रेचर पर ढोया जाता है और अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में मरीजों को घसीटा जा रहा है. क्या यही सरकार की विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य व्यवस्था है.
கோவை அரசுப் பொது மருத்துவமனையில் 2 மணி நேரம் காத்திருந்தும் சக்கர நாற்காலி வழங்கப்படாததால், நோயுற்ற தந்தையை அவரது மகன் இழுத்துச் சென்ற காணொளி மனதைப் பதைபதைக்க வைக்கிறது. மலைப்பகுதிகளில் சாலை வசதியின்றி நோயாளிகளைத் தூளி கட்டித் தூக்கிச் செல்வதில் தொடங்கி, பல்நோக்கு… pic.twitter.com/hbQLT1ItLj

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










