
कोयंबटूर में पीएम मोदी के रोडशो को नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने गिनाए ये 4 कारण
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर में 18 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए अनुमति नहीं दी गई है. जिला पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा जोखिमों सहित विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर प्रशासन ने बीजेपी को यहां प्रस्तावित पीएम मोदी के रोड शो की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कोयंबटूर सिटी पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर 18 मार्च को PM मोदी के 3.6 किलोमीटर लंबे रोड शो की मेजबानी करने की अनुमति मांगी थी. कोयंबटूर प्रशासन ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, अनुमति देने से इनकार करते हुए कोयंबटूर प्रशासन ने इसके पीछे चार प्रमुख कारण कारण गिनाए हैं जिनमें शामिल हैं-
1- सुरक्षा का खतरा
2- कोयंबटूर का सांप्रदायिक इतिहास
3- आम जनता को होने वाली परेशानी
4- रोड शो के मार्ग में मौजूद स्कूलों की वजह से छात्रों को होनी वाली परेशानी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












