
'कोठरी में थोड़ी धूप दिखती है पर...', रुला देगा चीनी जेल में कैद ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार का खत
AajTak
चीन की जेल में बीते तीन सालों से बंद ऑस्ट्रेलिया की पत्रकार चेंग लेई यीर्न ने जनता के नाम मार्मिक पत्र लिखा है. इसमें वह जेल के भीतर की यातनाओं का जिक्र कर रही हैं और बता रही हैं कि वह कैसे अपने घर, धूप, खुला आसमान और बच्चों को मिस कर रही हैं.
बीते 3 सालों से चीन की जेल में बंद चीनी मूल की ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग लेई ने पहली बार खुलकर कुछ कहा है. उन्होंने अपने अपने पार्टनर निक कोल को जेल से एक खत भेजा. इसपर लिखा था "love letter to 25 million people" यानी 2.5 करोड़ लोगों के लिए मेरा प्रेम पत्र. निक ने ये पत्र सोशल मीडिया पर लोगों के लिए जारी किया.
साल में बस 10 घंटे की धूप
पत्र में चेंग ने लिखा है- 'मैं सूर्य को मिस करती हूं. मेरी कोठरी में सूरज की रोशनी सिर्फ खिड़की से आती है लेकिन एक साल में सिर्फ 10 घंटे ही मैं धूप में खड़े रहने की इजाजत है. बीते तीन सालों से मैंने एक पेड़, झाड़ियां या समुद्र तट नहीं देखे हैं.' उन्होंने बताया कि साल में सिर्फ एक बार ही मेरे बिस्तर को खुली हवा में ले जाया जाता है. मुझे अपनी बच्चों की बहुत याद आती है.
क्यों गिरफ्तार हुई चेंग?
बता दें कि चेंग को अगस्त 2020 में देश के सीक्रेट दूसरे देश के साथ साझा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. दरअसल, पहले वह रहस्यमयी हालात में गायब हो गईं थी और बाद में पता चला कि वह चीन की जेल में बंद हैं. बिजनेस रिपोर्टर चेंग चीन के राज्य मीडिया अंग्रेजी भाषा के टेलीविजन स्टेशन सीजीटीएन के लिए काम कर रही थी. तभी उन्हें पकड़ा गया था. हिरासत के पहले छह महीने उसने बिना किसी आरोप के एकांत कारावास में बिताए थे.
साल बीते लेकिन मामले में नहीं आया फैसला

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











