
कोटा में रंजिश के चलते बीजेपी कार्यकर्ता को लोहे की पाइप से पीटा, मौत
AajTak
कोटा में कैथूनीपोल थाना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता विक्की आर्य की हत्या दो गुटों के बीच रंजिश और लड़ाई-झगड़े की वजह से हुई है. दिसंबर 2021 में विक्की के दोस्तों ने बनवारी नाम के एक युवक के साथ मारपीट की थी. जिसके चलते पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इसी के बाद से ये रंजिश और बढ़ गई थी.
राजस्थान के कोटा शहर के कैथूनीपोल थाना इलाके में शुक्रवार देर रात को भाजपा कार्यकर्ता विक्की आर्य की बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी. हमला करने वाले बदमाशों की संख्या 7-8 बताई गई, जिनमें से 5 बदमाशों को नामजद कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 2 बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










