
कोटा में मासूम सपनों पर ये कैसा ग्रहण? न अपने याद रहे, न सपने याद रहे... 6 महीने में 14 छात्रों ने दे दी जान
AajTak
कोचिंग नगरी कोटा में सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर एक कोचिंग छात्र के सुसाइड करने की खबर आई. पिछले कुछ सालों के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. साल 2023 में कुछ 29 छात्रों ने सुसाइड किया था. वहीं, इस साल में अभी तक 14 छात्र अपनी जान दे चुके हैं.
कोचिंग फैक्ट्री के तौर पर विख्यात राजस्थान का कोटा शहर भले ही डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर मिसाल कायम कर रहा हो. लेकिन यहां के स्याह पक्ष ने आज देशभर के सामने नया सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर क्यों प्रशासन के तमाम इंतजामात के बावजूद यहां मौत का तांडव नहींं रुक पा रहा. ऐसा क्या है यहां के माहौल में जो बच्चों को मौत की तरफ धकेल दे रहा. यह हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं. 24 जनवरी से अब तक मुश्किल से छह महीने ही हुए हैं लेकिन अब तक 14 सुसाइड की खबरें आ चुकी हैं.
पिछले कुछ सालों से यह सिलसिला जारी है. यहां मिलने वाले सुसाइड नोट (मम्मी पापा मैं ये नहीं कर पाऊंगा....) (सॉरी ये मुझसे नहीं हो पाएगा...) नाउम्मीदी से भरे होते हैं. ये हताशा और नाउम्मीदी यहां के कॉम्पिटिशन के माहौल से आती है या घर से दूर अकेलेपन से ऊबकर नाउम्मीदी और हताशा उन्हें घेर लेती है या माता-पिता और समाज में सफल होने का दबाव इन मासूमों को जिंदगी से नाता तोड़ने पर मजबूर कर रहा है. कारण जो भी हैं, अब इन पर बात होनी ही चाहिए. ये सिलसिला रुकना बहुत जरूरी है.
साल के पहले महीने से ही शुरू हुआ सुसाइड का सिलसिला
जाड़े की उस ठंडी सुबह, 24 जनवरी के दिन कोटा से साल की पहली दिल तोड़ने वाली खबर आई. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए मोहमद जैद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. मोहमद की उम्र सिर्फ 19 साल थी. वह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. नीट का पहला अटेंप्ट वो दे चुका था और दूसरे की तैयारी कर रहा था फिर अचानक खबर आई कि जैद ने आत्महत्या कर ली है. इसके पीछे का कारण क्या है, ये किसी को नहीं पता लेकिन उसके घरवाले अभी भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कहानी उस सुसाइड की...जिसमें जीत गई जिंदगी
'मैं सबसे खराब बेटी हूं' लिखकर 18 साल की निहारिका ने अपनी जान ली

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







