
कोटा में एंटी हैंगिंग डिवाइस भी फेल! 16 साल के JEE एस्पिरेंट ने किया सुसाइड, कुछ महीने पहले ही आया था
AajTak
Kota Student Suicide: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या की. 16 वर्षीय मयंक, जो बिहार का निवासी था, कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मयंक ने आत्महत्या के लिए अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे का सहारा लिया. कोटा में इस वर्ष की यह 19वीं छात्र आत्महत्या की घटना है. प्रशासन और कोचिंग संस्थान के प्रयासों के बावजूद, छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं नहीं रुक रही हैं.
Kota Student Suicide: कोचिंग नगरी कोटा से फिर आई दुखद खबर, एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र मयंक (16) बिहार के वैशाली का रहने वाला था. मयंक 11वीं क्लास का छात्र था और स्कूल की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE की तैयारी कर रहा था. घटना के बाद पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के कोटा पहुंचने पर मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और अग्रिम जांच की जाएगी.
बिहार से इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आया था मयंक
एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि स्टूडेंट बिहार के गांव मन्नार भीकमपुरा भटोली जिला वैशाली का रहने वाला था और 8 महीने पहले ही कोटा आया था. वह कोटा में रोड नंबर 5 इलाके में वेलकम प्राइम हॉस्टल में रहता था. शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब सुसाइड की सूचना मिली, परिजनों ने हॉस्टल संचालक को फोन किया था. उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गेट बंद था. आवाज देने पर भी गेट नहीं खोला तो स्टाफ ने गेट तोड़ दिया. प्रथम दृष्टया सामने आया बच्चा खुद को पढ़ने में कमजोर मानता था. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने कहा, 'छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजनों के आने पर विस्तार से जांच की जाएगी उसके बाद ही पता लग पाएगा परिजनों से बात हुई है. परिजनों ने बताया कि छात्र पढ़ाई में कमजोर था, यह बात परिजनों को पता थी.
पंखों में लगा था एंटी सुसाइड हैंगिंग डिवाइस
मृतक छात्र मयंक ने अपने ही हॉस्टल के कमरे में पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया, कोटा में हर हॉस्टल के पंखे में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगा हुआ है. एंटी हैंगिंग डिवाइस से अगर कोई भी सुसाइड करने का प्रयास करता है तो 20 किलो से ज्यादा वेट आते ही पंखा नीचे लटक जाता है. एंटी हैंगिंग डिवाइस मयंक के कमरे में भी लगा हुआ था यह बात मयंक को पता थी. इसीलिए मयंक ने पंखे से फंदा नहीं लगाया बल्कि पंखे के ऊपर छत में पंखे को टांगने वाले लगे कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या की.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












