
कोटा: बड़े-बड़े होर्डिंग, सेलिब्रिटी टीचर, कोचिंग की मार्केटिंग, सब फेल... 'सुसाइड' ने रोक दिए छात्रों के कदम
AajTak
कोचिंग नगरी कोटा में इस साल छात्रों की संख्या घटी है. पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल कोचिंग मेें कम स्टूडेंट्स एडमिशन लेने पहुंचे हैं. इससे कोटा में हॉस्टल के कमरे भी खाली पड़े हुए हैं. इसके पीछे की वजह तो किसी से छुपी नहीं है.
राजस्थान का कोटा शहर इंजीनियरिंग कोचिंग का हब माना जाता है. हर साल लाखों बच्चे यहां पढ़ने आते हैं. एडमिशन सीजन में कोचिंग संस्थानों के बाहर बच्चों की लम्बी लाइन लगती है लेकिन इस बार एडमिशन के घटते आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है. इसकी वजह कोटा में बढ़ते सुसाइड के मामले हैं.
कोटा में आत्मत्या का कदम क्यों उठाते हैं छात्र?
कोटा में रहने वाले रिटायर प्रोफेसर प्रेमचंद गौतम का कहना है कि कोटा रेलवे स्टेशन पर बच्चे अपने शहर से आकर जब ट्रेन से उतरते हैं तो पूरे स्टेशन पर उनको अलग-अलग कोचिंग संस्थान के बड़े-बड़े होर्डिंग नजर आते हैं. ऑल इंडिया रैंक होल्डर के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे होते हैं और उन टॉपर्स की फोटो और रैंक देखकर उन बच्चों को भी लगता है कि हमारी भी फोटो एक दिन इन होर्डिंग में लगेगी. उनको लगता है कि अब तो हम 100% डॉक्टर या इंजीनियर बनकर ही जाएंगे. सपना देख तो लेते है पर जब पूरा नहीं हो पाता तो वह अपने आप को नहीं संभाल पाते और आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं.
कोचिंग संस्थानों के होर्डिंग देखकर गुमराह हो रहे छात्र?
कोटा पहुंचने के बाद जब बच्चे स्टेशन से बाहर निकलते हैं तो उनको एक ही रूप में दो इंसान मिलते हैं. एक ऑटो वाला और एक दलाल जो उनको मंजिल तक छोड़ने और अच्छा हॉस्टल दिलाने की बात कहता है. स्टेशन से 5 किलोमीटर की दूरी पर कोचिंग संस्थान हैं. उन बच्चों से ऑटो वाले ₹200 से ढाई सौ रुपए किराया वसूलते हैं और उसके बाद बारी आती है हॉस्टल वालों की. महंगे हॉस्टल में कमरा 10 से 25 हजार तक मिलता है. किसी बड़े कोचिंग संस्थान में एडमिशन लेना है तो करीब एक लाख रुपया खर्च करना पड़ता है. इसी तरह कोटा में दिनों दिन महंगाई बढ़ती गई और बच्चे किनारा करते गए और अब शिक्षा नगरी कोटा में बच्चों का आंकड़ा 2 लाख से घटकर 1.20 पर अटक गया है. साल 2022 में जहां पर विद्यार्थी 2.5 लाख से ज्यादा कोटा में आए थे, वहीं इस बार यह संख्या 1.20 लाख है.
JEE और NEET की तैयारी के लिए लाखों स्टूडेंट कोटा में सपने लिए आते हैं और बड़े मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में पहुंचने के संघर्ष में सालों बिता देते हैं लेकिन अब यह दौर सिमटता सा नजर आ रहा है. राजस्थान के इस शहर में 1,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की लग्जरी हॉस्टल परियोजना एक भूतहा शहर जैसी दिखने लगी है. कोटा के कई कोचिंग संस्थानों को यहां ट्रांसफर करने की योजना विफल होती दिख रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












