
कोटद्वार: सौतेले पिता के बाद नाबालिग की मां भी गिरफ्तार, बेटी के रेप में दिया था बराबर का साथ
AajTak
कोटद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है. सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़िता की मां को भी पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है. बालिका के बयानों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मां की भूमिका सामने आई. दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है.
उत्तराखंड के कोटद्वार में सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है. पहले जहां इस प्रकरण में सौतेले पिता की गिरफ्तारी हुई थी, वहीं अब जांच के दौरान पीड़िता की मां की भी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. इस खुलासे ने पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.
पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी को लेकर कोतवाली में तहरीर दी थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका के सौतेले पिता, जिसे यहां कमल (काल्पनिक नाम) कहा गया है, को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य एकत्र किए. इन तथ्यों के आधार पर यह सामने आया कि बालिका की मां भी इस अपराध में कथित रूप से शामिल थी. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है. सर्किल ऑफिसर निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले ने समाज में पारिवारिक जिम्मेदारियों और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं और पुलिस सभी तथ्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है.
Input: विकास

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







