'कोचिंग छोड़ दो...', गौतम गंभीर पर चिल्लाए फैन्स, IND vs SA वनडे सीरीज से पहले VIDEO वायरल!
AajTak
IND vs SA ODI: गौतम गंभीर को लेकर गुस्सा थम नहीं रहा है, अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनसे कुछ फैन्स कोचिंग छोड़ने की डिमांड कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो रांची का है, या फिर हाल में हुई टेस्ट सीरीज का, यह बात स्पष्ट नहीं है.
भारतीय टीम को जब से साउथ अफ्रीका से 0-2 से घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली है, गौतम गंभीर निशाने पर हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत को जुलाई 2024 में 0-3 का सूपड़ा साफ झेलना पड़ा था. उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने घर पर खेले गए 9 में से 5 टेस्ट गंवाए हैं. दो बार तो टीम को क्लीन स्वीप तक झेलना पड़ा. इसी वजह से गंभीर अब उन कोचों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा घरेलू टेस्ट हारे हैं.
गौतम गंभीर का ओवरऑल कोचिंग रिकॉर्ड 19 टेस्ट का है, जिसमें भारत ने 7 जीते, 10 हारे और 2 ड्रॉ हुए. इस तरह देखा जाए तो जीत का प्रतिशत सिर्फ 36.82% रह गया है
अफ्रीका से 0-2 की हार के बाद फैन्स, दिग्गज और क्रिकेट एक्सपर्ट सब उन पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोग तो कह रहे हैं कि गंभीर को कम से कम टेस्ट टीम की कोचिंग तो छोड़ ही देनी चाहिए.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है, जो रांची वनडे से पहले का दावा किया जा रहा है. इसमें पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस चल रही है, जहां गंभीर भी मौजूद थे. तभी एक एक फैन उन्हें देखकर चिल्लाता है- 3-0 घर में, अफ्रीका से 1-0… कोचिंग छोड़ दो! घर में SA को नहीं हरा सकते तो 2027 वर्ल्ड कप भूल जाओ.
Crowd is cooking Gambhir.💀 pic.twitter.com/llcpCZLoAQ
हालांकि यह वीडियो रांची का है, या फिर हाल में हुई टेस्ट सीरीज वेन्यू कोलकाता या गुवाहाटी का, यह बात स्पष्ट नहीं है. वहीं GROK ने भी अपने जवाब में इसे गुवाहाटी का बताया है. अपने जवाब में कहा- यह रांची का वीडियो नहीं है. गौतम गंभीर के खिलाफ जो नारेबाज़ी हुई थी, वह गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हुई थी, जब भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गया था. जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह असल में किसी क्रिकेट प्रैक्टिस का मीम-क्लिप लगता है, संभवतः IPL का.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










