
कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों ने गंवाई जान
AajTak
केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं.
केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि ये हादसा निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुआ.
जानकारी के मुताबिक म्यूजिक कॉन्सर्ट यूनिवर्सिटी के परिसर में ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलामासेरी घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है.
भगदड़ में जान गंवाने वाले चार स्टूडेंट्स में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं. जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई तो पीछे के छात्र आगे की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. हालात बेकाबू हो गए.
(खबर में अपडेट जारी है)

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









