
कोई 22 साल का छात्र, कोई घर का इकलौता कमाने वाला... पंकजा मुंडे की हार पर जान देने वाले चार लोग कौन?
AajTak
लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के हार से आहत होकर उनके चार समर्थकों ने आत्महत्या कर ली है. अब पंकजा मुंडे ने अपने समर्थकों से ऐसा न करने की अपील की है और कहा कि अगर अभी अगर कोई मेरे लिए जान दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी. इसके इतर वह सोमवार को एक समर्थक के घर भी पहुंचीं थीं, जहां वह उनके परिजनों से मिलने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी.
महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से बीजेपी नेता पंकजा मुंडे की हार के बाद मराठवाड़ा में चार लोगों ने आत्महत्या कर ली. बीजेपी नेता की हार से आहत होकर आत्महत्या करने वालों में 22 साल का छात्र और घर में अकेला कमाने वाले जैसे शख्स शामिल हैं. जो अपने पीछे परिवार को छोड़ गए हैं. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पंकजा खुद मंगलवार को आत्महत्या करने वाले युवक के घर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों के ऐसे कदम न उठाने के अपील की और कहा कि अगर कोई और ऐसा (आत्महत्या) करेगा तो वह राजनीति को छोड़ देंगी. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से ऐसा न करने की अपील की थी.
चार समर्थकों ने की आत्महत्या
4 जून को चुनाव नतीजों में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी बजरंग सोनवणे से महज 6000 से अधिक वोटों से हार गईं थी. पंकजा की हार से आहत उनके चार समर्थकों ने आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने वाले युवक का नाम गणेश उर्फ हरिभाऊ भाऊसाहेब बड़े है. गणेश से पहले लातूर के रहने वाले 30 वर्षीय सचिन कोंडीबा मुंडे, पांडुरंग रामभाऊ सोनवणे, पोपट वैभसे ने आत्महत्या कर ली थी.
मृतक पांडुरंग सोनावणे के भाई सौदागर सोनावणे ने कहा, "हार के बाद पांडुरंग बहुत अजीब व्यवहार कर रहे थे. वह कहते रहे कि उनके शरीर में दर्द हो रहा है और वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं. हमने उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया. डॉक्टरों को पता नहीं चल पाया कि उनके साथ क्या हो रहा है. वह बार-बार बोल रहे थे कि पार्टी की मीटिंग है और पंकजा ताई उससे मिलने आ रही हैं. 9 जून को जब वह सुबह खेत पर गए तो पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली.
उनके पास के एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. सुसाइड नोट पांडुरंग ने लिखा, मैं पांडुरंग सोनावणे, मेरी पंकजा ताई साहब चुनाव हार गई. मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं.
मैं खुद इस घटना से परेशान हूं

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









