
कोई सवाल ना पूछे, इसलिए 70 साल तक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस-बीजेपी ने देश को अनपढ़ रखाः केजरीवाल
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा, पिछले 5-6 साल के अंदर दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम हुआ है, उसको एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दिल्ली विधानसभा में सदन को संबोधित किया. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 साल से बीजेपी और कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत देश को अनपढ़ रखा, ताकि इनसे कोई सवाल ना पूछ सके. पिछले 6 साल के अंदर दिल्ली में आई शिक्षा क्रांति ने बीजेपी और कांग्रेस की जड़ें हिला दी हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 5-6 साल के अंदर दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम हुआ है, उसको एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है. अब गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल रही है. गरीबों के बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं. सरकारी स्कूलों के 98 प्रतिशत नतीजे आ रहे हैं. सरकारी स्कूलों की शानदार बिल्डिंग बन रही हैं, स्वीमिंग पूल बन रहे हैं. अब हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे अमीरों के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए मन में एक प्रश्न उठना वाजिब है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











