
'कोई भी मिलता है तो नमन तो करते ही हैं...', लालू को 'नमस्ते' पर आ गया नीतीश कुमार का जवाब
AajTak
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और RLD प्रमुख जयंत चौधरी के INDIA गठबंधन से दूर होने पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तो बहुत कोशिश की थी... हम नाम भी दूसरा दे रहे थे. INDIA गठबंधन तो वैसे भी खत्म हो गया था... हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद जब मीडिया ने उनसे INDIA ब्लॉक को लेकर से यह सवाल पूछा कि आपके जाने के बाद इंडिया गठबंधन में कई लोग निकल गए हैं तो उन्होंने कहा कि हमने तो नाम भी नहीं दिया था लेकिन अब INDIA ब्लॉक खत्म हो गया.
INDIA ब्लॉक पर कही ये बात
नीतीश कुमार ने कहा, 'हम तो बड़ी कोशिश किए थे. हम तो नाम भी नहीं दिए थे. हम तो नाम दूसरा दे रहे थे.तो वो लोग अपनी तरफ से नाम ले लिया. पहले लोग नाराज हो रहे थे तो हमने कहा छोड़िए कोई भी नाम दे दीजिए. हम तो उस समय बहुत कोशिश किए थे. जब हम अलग हुए थे तो उसी समय आपको सब बात बता दिए थे. मेरा काम है कि बिहार के हित में काम करना. जो काम हमने किया है आगे भी करते रहेंगे. बिहार पूरे तौर पर एक-एक चीज का काम हो रहा है.'
यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ने 2022 में लालू यादव से महागठबंधन तोड़ने पर मांगी थी माफी...' RJD नेता तेजस्वी ने किया दावा
लालू जी को इसलिए किया था नमस्ते
लालू प्रसाद यादव के उसे बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हैं, इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'बयान का कोई मतलब नहीं है हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं. जो-जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच करेंगे. अब ऐसे कोई भी मिलता है, चाहे वो मेरे खिलाफ हो या विपक्ष में हो तो हम. नमन तो करते ही है ना. ये तो मेरी आदत है.हम इधर थे तो वो (लालू यादव) आ रहे थे उधर से, तो हम भी नमन किए.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









