
'कोई भी जादू से चुनाव जिताने का...', बोले सचिन पायलट, गहलोत से 'समझौते' पर कही ये बात
AajTak
दिल्ली में हुई राजस्थान कांग्रेस की बैठक के बारे में चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने (खड़गे) कहा है कि माफ करो और भूल जाओ और आगे देखो. यह हर किसी पर लागू होता है.पायलट ने कहा कि मैंने हमेशा ऐसे किसी भी शब्द या भाषा का उपयोग करने से परहेज किया है जो मुझे अप्रिय लगता है या जिसके बारे में मैं सुनना नहीं चाहता हूं.
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान अब खत्म हो गई है. ये कहना है सचिन पायलट का. कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सलाह पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मनमुटाव को खत्म कर दिया है. विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ने के लिए सामूहिक नेतृत्व ही एकमात्र रास्ता है. कोई भी जादू से चुनाव जिताने का दावा नहीं कर सकता, यह पूरी टीम का प्रयास है.
पायलट ने कहा कि खड़गे ने उन्हें माफ करें और भूल जाएं और आगे बढ़ने की सलाह दी है. यह एस सलाह भी थी और निर्देश भी. पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत जी मुझसे बड़े हैं, उनके पास अनुभव भी ज्यादा है. उनके कंधों पर भारी जिम्मेदारियां हैं. जब मैं राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष था तो मैंने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की. मुझे लगता है कि आज वह मुख्यमंत्री (गहलोत) हैं. इसलिए वह सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं.
अपनी मांगों को लेकर क्या बोले पायलट?
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर थोड़ा भी इधर-उधर हुआ तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है क्योंकि पार्टी और जनता किसी भी व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है. मैं भी इसे समझता हूं और वह भी इसे समझते हैं. बीते दिनों गहलोत द्वारा उन्हें नाम से पुकारने और पिछली वसुंधरा राजे सरकार में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर निष्क्रियता को लेकर गहलोत सरकार की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा कि हाल ही में एक बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि वह समय बीत चुका है. वापस नहीं आना है और भविष्य की ओर देखना है.
खड़गे ने दिया मंत्र- माफ करो और भूल जाओ
दिल्ली में हुई राजस्थान कांग्रेस की बैठक के बारे में चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने (खड़गे) कहा है कि माफ करो और भूल जाओ और आगे देखो. यह हर किसी पर लागू होता है. मेरा मानना है कि हमें अब आगे बढ़ना होगा और नई चुनौतियों का सामना करना होगा. इस देश को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की जरूरत है. हमें राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद की जरूरत है. हमें एकजुट होकर काम करना होगा और ऐसे तरीके से आगे बढ़ना होगा जो लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार हो.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









