
'कोई बच्चा मेरी तरह न झेले...', सुसाइड नोट लिखकर 16 साल के छात्र ने दे दी जान
AajTak
दिल्ली में मंगलवार को एक 16 वर्षीय स्कूली छात्र की आत्महत्या की घटना ने शहर को झकझोर दिया. ड्रामा क्लब के लिए घर से निकला छात्र कुछ घंटों बाद मृत पाया गया. पुलिस को मिले उसका सुसाइड नोट के अनुसार वह कथित तौर पर स्कूल में मानसिक प्रताड़ना से परेशान था. परिवार और पुलिस दोनों इस घटना की गहराई से जांच कर रहे हैं.
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार सुबह अपने ड्रामा क्लब के लिए घर से उत्साहित होकर निकला 16 साल का एक स्कूल छात्र दोपहर होते-होते अपनी जिंदगी खत्म कर बैठा. छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि उसके अंग दान कर दिए जाएं और कोई भी बच्चा उसकी तरह की तकलीफ से न गुजरे.
पुलिस के मुताबिक,प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं कक्षा का यह छात्र दोपहर 2:34 बजे राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के BLK अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
छात्र द्वारा छोड़े गए नोट में कुछ शिक्षकों के नाम भी लिखे हैं और उन पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है. नोट में कहा गया कि स्कूल में होने वाली इस लगातार परेशानी ने उसे भीतर तक तोड़ दिया था. मृतक छात्र के पिता ने भी आरोप लगाया कि उनका बेटा पिछले कई महीनों से स्कूल में अपने साथ होने वाले बर्ताव से परेशान था. उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार बेटे की हालत को लेकर चिंता जताई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल और संबंधित शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है और साथ ही पुलिस छात्र के दोस्तों और परिवार से भी बात कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









