
कोई प्रेसिडेंट मेडल विनर तो कोई ऑपरेशनल कमांडर... कतर में मौत की सजा पाए नेवी के 8 पूर्व अफसर कौन हैं?
AajTak
कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को मिली मौत की सजा भारत के लिए हैरान करने वाली खबर जैसी है. नौसेना ने कहा है कि नेवी में सर्विस के दौरान इन अधिकारियों का रिकॉर्ड बेदाग और शानदार रहा है. यही नहीं मौत की सजा पाए एक अधिकारी एक युद्धपोत के कमांडर रह चुके हैं तो वहीं एक अधिकारी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है.
कतर में इंडियन नेवी के 8 पूर्व अफसरों को वहां की एक अदालत से मिली मौत की सजा पर भारत सन्न है. एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक कतर ने नौ सेना के इन अफसरों पर इजरायल के लिए कथित रूप से जासूसी का आरोप लगाया है. कतर की अंग्रेजी वेबसाइट अल-जजीरा के अनुसार इन अफसरों पर कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां इजरायल को देने का आरोप है.
हालांकि कतर की सरकार ने यह नहीं बताया है कि नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगे जासूसी के आरोप किस किस्म के हैं? भारत के विदेश मंत्रालय ने इन पूर्व अफसरों को मौत की सजा पर बेहद हैरानी जताई है. विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत की सरकार इन अफसरों को सभी संभव कानूनी विकल्प मुहैया कराने पर विचार कर रही है. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने भी इस केस का ज्यादा खुलासा नहीं किया है.
नेवी के जिन पूर्व अफसरों को कतर की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है भारत में उनका सर्विस रिकॉर्ड बेदाग और शानदार रहा है. उच्च पेशेवर दक्षता, तेज तर्रार कामकाज और शार्प माइंड की वजह से इनमें से एक अफसर को भारतीय सेना में सेवा के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. एक अधिकारी तमिलनाडु स्थित प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में अपने सर्विस के दौरान इंस्ट्रक्टर के रोल में रह चुके हैं.
एक दूसरे अधिकारी अपनी सेवा के दौरान भारत के युद्धपोत आईएनएस विराट पर फाइटर कंट्रोलर और नेविगेटिंग ऑफिसर की भूमिका में रह चुके हैं.
सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है नौ सेना के जिन अफसरों को कतर की कोर्ट ने कथित जासूसी के आरोपों में सजा सुनाई है वो हैं कौन? वे कतर पहुंचे कैसे? और वहां क्या काम कर रहे थे?
नेवी के वो पूर्व अफसर जिन्हें हुई है मौत की सजा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









