
'कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में...', होली पर BJP सांसद मनोज तिवारी का लोक गीत, लोगों को आई केजरीवाल की याद
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अपने आवास पर होली का जश्न मना रहे हैं. होली के रंगों में रंगे मनोज तिवारी ने एक लोक गीत गाया है, जिसको सुनकर लोग जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं.
रंगों के त्योहार होली (Holi) के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. कहीं गुलाल उड़ रहा है, तो कहीं पिचकारी की बौछार होती दिख रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो होली के रंग में डूबकर होली का जश्न मना रहे हैं और लोक गीत गाते दिख रहे हैं. कुछ लोगों के साथ अपने आवास पर झूमते हुए मनोज तिवारी के गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- "कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में"
क्या ये गीत केजरीवाल के लिए है?
मनोज तिवारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर्स इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जोड़कर देख रहे हैं, जिनको दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के नीचे एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "जो आज दूसरे के दुख में खुश है, कल वो भी रोएगा तो दुनिया हंसेगी."
ED की गिरफ्त में हैं अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पिछले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है. गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अपना फैसला सुनाया.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के राजनीतिक साथियों ने धीरे-धीरे क्यों छोड़ा उनका साथ? जानें इसके पीछे की कहानी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











