
कॉलेज पासआउट है 24 साल का ये भारतवंशी, अब अमेरिकी सीनेट का लड़ेगा चुनाव
AajTak
अमेरिका की सियासत में एक और भारतवंशी अपनी किस्मत आजमाने उतर रहा है. 24 साल के अश्विन रामास्वामी जॉर्जिया में स्टेट सीनेटर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. रामास्वामी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पार्टी डेमोक्रेट से चुनाव लड़ेंगे.
अमेरिका की राजनीति में अब भारतवंशी युवा भी किस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, इसका उदाहरण अश्विन रामास्वामी हैं.
अश्विन अभी 24 साल के हैं और इस साल जॉर्जिया से सीनेट का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. चुनाव लड़ने वाले अश्विन 'Gen Z' से पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. Gen Z उसे कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ हो.
अश्विन रामास्वामी डेमोक्रेट से जॉर्जिया के डिस्ट्रिक्ट-48 से स्टेट सीनेट का चुनाव लड़ेंगे. अभी यहां से रिपब्लिकन पार्टी के शॉन स्टिल सांसद हैं. शॉन स्टिल जनवरी 2020 में कैपिटल हिल में हुई हिंसा का आरोप भी है. इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी आरोपी बनाया गया है. डिस्ट्रिक्ट-48 में जॉन्स क्रीक, सुवानी, अल्फारेटा, कमिंग, शुगर हिल और बफोर्ड आता है.
1990 में अमेरिका आया था परिवार
रामास्वामी के माता-पिता 1990 में तमिलनाडु से अमेरिका आ गया था. उन्होंने 2021 में ही स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. कम्प्यूटर साइंस के साथ-साथ उनके पास कानून की भी डिग्री है.
उनके माता-पिता, दोनों ही आईटी सेक्टर से आते हैं. रामास्वामी रामायण, महाभारत और भगवदगीता जैसे धार्मिक ग्रंथ पढ़कर बड़े हुए हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









