
कॉलेज के बाथरूम में Bsc की छात्रा से रेप की कोशिश, सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ
AajTak
महाराजगंज की एक यूनिवर्सिटी के बाथरूम में बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने मास्क पहने थे इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं पाई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











