
'कॉम्प्रोमाइज तो करना होगा बॉस...', मुंबई में ढाई करोड़ का 1BHK फ्लैट देख हिल जाएगा दिमाग
AajTak
हाल में इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने साउथ मुंबई के एक अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किया. साथ ही उसने बताया कि इसकी कीमत ढाई करोड़ है. लेकिन इस अपार्टमेंट को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे क्योंकि इसमें इतनी कम जगह है कि 2 लोग भी ढंग से नहीं रह सकते.
सपनों के शहर के नाम से मशहूर मुंबई अपनी ऊंची रियल एस्टेट कीमतों के लिए भी जाना जाता है. अब हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुए साउथ मुंबई के एक छोटे से अपार्टमेंट का वीडियो और उसकी कीमत देख को किसी के भी होश उड़ जाएंगे.
'इतना छोटा मास्टर बेडरूम'
सुमित पाल्वे ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया कि साउथ मुंबई में कथित रूप से कुल ढाई करोड़ का माइक्रो अपार्टमेंट वास्तव में कितना ज्यादा छोटा है. शख्स गलियारे सी जगह से अंदर घुसता है. यहां एक छोटे से स्टोरनुमा कमरे को वह मास्टर बेडरूम बताता है जिसमें बक्से पर गद्दा लगाकर उसे बेड बनाया गया है. सारे सामान और एसी के साथ कमरे मुश्किल से 4 लोगों के खड़े होने भर की जगह है.
किचन से अटैच बाथरूम
इसके बाद वह किचन दिखाने की बात कर कमरे से गलियारे में निकलकर फिर काफी छोटी सी जगह पर किचन दिखाता है. कमाल की बात है कि किचन से ही लगभग अटैच बाथरूम है जिसकी सीलिंग हाइट इतनी छोटी है कि किसी का भी सिर टकरा जाए.
'टैरेस भी देख लो'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












