
कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा...ना सुर-ना ताल, फिर भी स्टेज पर गाया पूरा गाना! VIDEO VIRAL
AajTak
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने शख्स की सिंगिंग का मजाक उड़ाया है. एक यूजर ने कहा कि इनका गाना सुनकर पुराने की धुन भूल गया. वहीं, एक शख्स ने कमेंट में लिखा- मैंने ये गाना अपने दोस्त को फारवर्ड किया और दोस्ती टूट गई.
'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले का एक यादगार सॉन्ग है. मशहूर सिंगर किशोर कुमार और मन्ना डे की आवाज में गाया गया ये सॉन्ग आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. अक्सर लोग इस सॉन्ग को गुनगुनाते हुए मिल जाते हैं. लेकिन हाल में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सिंगर ने जब 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाया तो लोगों की हंसी छूट पड़ी और उन्होंने फनी रिएक्शन देने शुरू कर दिए.
दरअसल, इस वीडियो को YouTube पर अपलोड किया गया है, जहां इसे 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. सैकड़ों यूजर्स ने इसपर रिएक्ट किया है. किसी ने कहा कि इस सिंगर का गाना सुनने से तो अच्छा है, दोस्ती ही टूट जाए, तो एक यूजर ने कहा कि मैं गाना सुनने वालों की सहनशीलता को बारंबार प्रणाम करता हूं. वहीं, एक शख्स ने कहा- कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा..
क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सिंगर किसी आर्केस्ट्रा या सिंगिंग प्रोग्राम में परफ़ॉर्म कर रहा है. स्टेज पर खड़े सिंगर के हाथ में माइक है और उसके पीछे म्यूजिक देने के लिए कुछ लोग मौजूद हैं. यहां तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही सिंगर ने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' सॉन्ग गाना शुरू किया लोगों की हंसी छूट जाती है.
दरअसल, म्यूजिशियन किसी और गाने की धुन बजा रहे हैं और सिंगर कोई और सॉन्ग गा रहा है. मजेदार बात ये है कि सिंगर ने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाना पूरा गाया, वो भी किसी और गाने की धुन पर.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











