
कैसे Lata Mangeshkar की लीगेसी को संजोकर रखें? Sona Mohapatra ने बताया
AajTak
सोना मोहपात्रा ने एक जरूरी मुद्दा उठाया. उन्होंने लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर से सभी गानों को आर्काइव करने की अपील की. सोना ने कहा- हमें एक बात पर एक्शन लेना चाहिए. हम बातचीत कर लेते हैं लेकिन सिनेमा और म्यूजिक को कैसे आरकाइव करना है उसपर फोकस नहीं करते.
लता मंगेशकर की याद में आजतक के खास कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे' में सिंगर सोना मोहपात्रा ने शिरकत की. सोना ने यहां लता दीदी के सुपरहिट गानों को गुनगुनाया. सोना ने बताया कैसे लता दीदी की लीगेसी को हमें संजोकर रखना चाहिए. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि बचपन में उन्हें उनकी मोटी आवाज की वजह से लता के गाने ना गाने को कहा गया था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











