
कैसे 25 करोड़ रुपये में बिक गई मोनालिसा की फेक पेंटिंग?
AajTak
दुनिया की फेमस पेंटिंग द विंची की मोनालिसा के बारे में कौन नहीं जानता है. इसकी नकली प्रति की शुक्रवार को नीलामी हुई.
दुनिया की फेमस पेंटिंग द विंची की मोनालिसा के बारे में कौन नहीं जानता है. इसकी नकली प्रति की शुक्रवार को नीलामी हुई. पेरिस में क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस की ओर से ऑनलाइन की गई नीलामी में पेंटिंग अनुमान से लगभग दस गुना अधिक राशि में बिकी. इसकी नीलामी €2.9 मिलियन यानि लगभग साढ़े 25 करोड़ में हुई. (फोटो/Getty images) इस पेंटिंग को 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में एक गुमनाम इटेलियन चित्रकार द्वारा बनाया था. 1600 के दशक की शुरुआत में बनाई गई मोनालिसा पेंटिंग के लगभग 100 साल बाद उसी का प्रतिरूप चित्र बनाया गया, जो पेरिस लौवरे में लटका हुआ है. (फोटो/Getty images) खास बात ये है कि लियोनार्डो दा विंची ने पेंटिंग लकड़ी के पैनल पर बनाई थी, जबकि नई पेंटिंग कैनवास पर बनी है. ओल्ड मास्टर पेंटिंग्स के अंतरराष्ट्रीय निदेशक पियरे एटियेन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि "यह मोनालिसा नहीं है, यह हेकिंग मोना लिसा है." (फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












