
कैसे रखती हैं शहनाज गिल खुद को निगेटिविटी से दूर? ट्रोल्स को दिया स्पेशल मैसेज
AajTak
शहनाज गिल इंटरव्यू में कहती हैं कि मेरे लिए खुश रहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं कि शांत रहूं. मेरी आंटी हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं. उनकी स्थिति थोड़ी नाजुक है. दुआ करती हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं.
देश में कोविड-19 की वजह से स्थिति बिगड़ती ही नजर आ रही है. जो लोग घर में हैं, वे खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रहे हैं. एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इसमें पीछे नहीं. वह मुंबई में अकेली रह रही हैं और सुनिश्चित कर रही हैं कि पॉजिटिव रह सकें. बता दें कि एक्ट्रेस की आंटी कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं, जिसकी वजह से वह थोड़ी परेशान हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी. परिवार को कर रही हैं मिस शहनाज गिल इंटरव्यू में कहती हैं कि मेरे लिए खुश रहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं कि शांत रहूं. मेरी आंटी हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं. उनकी स्थिति थोड़ी नाजुक है. दुआ करती हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं. बता दें कि शहनाज गिल पंजाब में रह रहे परिवार से दूर रहती हैं. वह हर शाम उनसे वर्चुअल कॉल के जरिए कनेक्ट करती हैं. 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट शहनाज का कहना है कि मैं उन्हें काफी मिस करती हूं. हर शाम उनसे वीडियो कॉल पर बात करती हूं. मैं उन्हें कहती हूं कि आसपास का मुझे दिखाओ और सबसे बात कराओ. मुझे ऐसा करके लगता है कि वे मेरे पास ही हैं.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










