
कैसी होगी योगी की 2.0 सरकार? जल्द होगा साफ, बीजेपी मुख्यालय में मंथन जारी
ABP News
एक बार फिर योगी आदित्यनाथ दिल्ली में हैं और बीजेपी के कार्यालय पहुंच गए हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 21 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है.
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीती भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार गठन को लेकर कवायद तेज़ कर दी है. केयर टेकर सीएम के शपथग्रहण की तारीख भी करीब-करीब फाइनल हो ही गई है, हालांकि किसी पुख्ता तारीख की घोषणा अभी पार्टी ने नहीं की है.
हाल ही में दो दिन के दौरे पर आए केयर टेकर सीएम योगी आदित्यनाथ फिर दिल्ली में हैं. पिछले दौरे पर उन्होंने पीएम मोदी समेत बीजेपी के सी दिग्गज नेताओं से जीत के बाद मुलाकात की थी. योगी के इस दूसरे दौरे का एजेंडा सरकार के आकार को लेकर है. बीजेपी मुख्यालय में योगी की 2.0 सरकार को लेकर मंथन जारी है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












