
कैसा होता है हाथियों का ब्रेकफास्ट? जब महावत ने प्यार से तैयार किया नाश्ता, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
क्या आपने कभी देखा है कि हाथियों का नाश्ता कैसे तैयार होता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों के ब्रेकफास्ट टाइम का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.
तमिलनाडु के मुदुमलै टाइगर रिजर्व के कोझिकामुथी एलीफेंट कैंप से सामने आया एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में हाथियों को उनके देखभाल करने वाले महावत के तैयार किए गए पौष्टिक नाश्ते का आनंद लेते देखा जा सकता है.
रागी, चावल और गुड़ से बना हाथियों का पौष्टिक नाश्ता
वीडियो में महावत्स बड़े प्यार से हाथियों के लिए नाश्ता तैयार करते नजर आते हैं. इसमें रागी, चावल, हुलगे (हॉर्स ग्राम), नारियल और गुड़ मिलाकर पौष्टिक बॉल्स बनाई जाती हैं.हाथी जब ये नाश्ता पाते हैं, तो खुशी से अपनी सूंड ऊपर उठाते हैं मानो अपने महावत्स को आशीर्वाद दे रहे हों।
IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
यह मनमोहक वीडियो IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा —जब कोझिकामुथी एलीफेंट कैंप में रागी, चावल और हॉर्स ग्राम की खुशबू हवा में घुलती है, और नारियल व गुड़ से बनी फूड बॉल्स हाथियों तक पहुंचती हैं, तो यह दृश्य देखने लायक होता है.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











