कैसा है करोड़ों के फ्लैट का अंदर का नजारा? बालकनी में ही समा सकते हैं 50 लोग
AajTak
गुड़गांव की सबसे महंगी सोसायटी ‘द कैमिलियास’ में फ्लैट का मालिक होना एक स्टेटस सिंबल माना जाता है. यहां रहना हर किसी का सपना होता है, लेकिन भारत में शायद 0.1% लोग ही इस सपने को पूरा करने की क्षमता रखते हैं. फिर भी, आम लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि आखिर करोड़ों के इन फ्लैट्स का अंदरूनी नजारा कैसा होता है.

हाल ही में एक इंफ्लूएंसर ने ‘द कैमिलियास’ के एक करोड़ों के फ्लैट का टूर करवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में फ्लैट को एक महल जैसा दिखता है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर फ्लैट खरीदने में और भी दिलचस्पी लेने लगे हैं.
फ्लैट का शानदार टूर वीडियो की शुरुआत में इंफ्लूएंसर बताते हैं कि वह गुड़गांव की इस महंगी सोसायटी में लोगों को सबसे कम लग्जरी वाला फ्लैट दिखाने आए हैं. लेकिन वीडियो के अंत तक बहुत से लोग यह मानने को तैयार नहीं थे कि यह फ्लैट ‘सबसे कम लग्जरी’ कैटेगरी में आता है.
देखें वीडियो
वीडियो में बेडरूम, डाइनिंग रूम से लेकर बालकनी तक सब कुछ दिखाया गया. फ्लैट की सबसे खास बात है इसकी बालकनी, जो 72 फीट लंबी बताई जा रही है. इतना बड़ा स्पेस देखकर लोगों ने इसे एक अलग ही स्तर का लग्जरी फ्लैट कहा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.