
कैश फॉर वोट मामला: '24 घंटे के अंदर मांगें माफी', विनोद तावड़े ने खड़गे, राहुल और सुप्रिया श्रीनेत को भेजा लीगल नोटिस
AajTak
विनोद तावड़े ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पैसे बांटने को लेकर उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. तावड़े ने तीनों कांग्रेस नेताओं से अंग्रेजी, हिंदी और मराठी अखबारों और सोशल मीडिया पर 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी की मांग की है. लीगल नोटिस में विनोद तावड़े ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कैश फॉर वोट मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में तावड़े की लीगल टीम ने राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और मल्लिकार्जुन खड़गे के उन पोस्ट्स का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी नेता पर पैसे बांटने का आरोप लगाया था.
'24 घंटे के भीतर मागें माफी'
विनोद तावड़े ने कहा कि तीनों ने पैसे बांटने को लेकर उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. लिहाजा बीजेपी नेता ने तीनों कांग्रेस नेताओं से अंग्रेजी, हिंदी और मराठी अखबारों और सोशल मीडिया पर 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी की मांग की है.
लीगल नोटिस में विनोद तावड़े ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और 100 करोड़ के नुकसान के लिए सिविल कार्यवाही भी करेंगे. इस पूरे मामले की शुरुआत महाराष्ट्र में चुनाव से एक दिन पहले हुई थी.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले बहुजन विकास अघाड़ी के चीफ हितेंद्र ठाकुर ने BJP महासचिव विनोद तावड़े पर होटल में पैसे बांटने का आरोप लगाया था. घटना के दौरान विनोद तावड़े मुंबई से 60 किलोमीटर दूर विरार के होटल में मौजूद थे. यहां BVA के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे और जमकर हंगामा किया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











