
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M. Phil हैं राहुल गांधी, रहने के लिए नहीं है अपना मकान, पिछले साल हुई इतनी कमाई
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को इस सीट से अपना नामांकन भर दिया. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है. इस दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी है, जिसमें 4.2 लाख रुपये का सोना भी शामिल है. साथ ही उन्होंने बताया कि करोड़ों के मालिक होने के बाद भी उनके पास न तो कार और न ही अपना घर है.
चुनाव आयोग को दी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपये की चल संपत्ति की घोषणा की है. जिसमें 4 करोड़ 33 लाख 60 हजार 519 रुपये के शेयर और 3 करोड़ 81 लाख 33 हजार 572 रुपये के म्यूचुअल फंड, 26 लाख 25 हजार 157 रुपये बैंक बैलेंस और 15 लाख 21 हजार 740 रुपये के गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं.
इसके अलावा कांग्रेस नेता ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख 2 हजार 598 रुपये की मौजूदा बाजार की कीमत की अचल संपत्ति होने की भी जानकारी दी है. जिसमें से 9 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपये की संपत्ति उन्होंने खुद खरीदी है, जबकि 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की विरासत में मिली संपत्ति भी शामिल है.
राहुल गांधी के पास नहीं है अपना घर
कांग्रेस नेता ने अपने पास 55 हजार रुपये नकद होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 333.3 ग्राम सोना और 4.2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास कोई कार या अन्य तरह का वाहन और कोई घर नहीं है, लेकिन उन पर 49 लाख 79 हजार 184 रुपये का कर्ज (देनदारी) है.
उनके पास अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के महरौली स्थित गांव सुल्तानपुर में लगभग 3.778 एकड़ की कृषि भूमि है जो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का भी हिस्सा है. इसके अलावा गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर्स में 5,838 वर्ग फीट के वाणिज्यिक अपार्टमेंट (कार्यालय स्थान) है. जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 9.05 करोड़ रुपये है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










