
कैमरे में कैद हुआ 'स्वर्ग' का नजारा, प्लेन के पायलट ने जो कहा यकीन करना मुश्किल है
AajTak
विमान उड़ा रहे एक पायलट ने अपने कैमरे में जो नजारा कैद किया वह हैरान करने वाला है. ये नजारा एकदम 'जन्नत' जैसा है. पायलट ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि चारों ओर रंगीन पर्दे हैं.
कई बार फ्लाइट से उड़ते हुए लोगों को कुछ ऐसा दिख जाता है जो किसी सपने से लगता है. कभी लोगों ने बादलों को बीच चलती इंसानी अकृतियां देखी तो कभी कोई उड़ता घोड़ा. कई चीजें कैमरे में कैद भी हुईं. ठीक इसी तरह हाल में एक प्लेन के पायलट ने जो देखा उसे शायद ही वो कभी भूल पाएगा.
'स्वर्ग पहुंच जाने जैसा लग रहा है'
अच्छी बात ये है कि थॉमस नाम के पायलट ने जो कुछ भी देखा वह सिर्फ कही कहाई बात नहीं है बल्कि उसने वो सब कुछ अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. ये वीडियो सचमुच उड़ते हुए 'स्वर्गिगुप' पहुंच जाने जैसे लग रहा है. जब उन्होंने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इतना ज्यादा सुंदर नजारा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए. वीडियो के साथ थॉमस ने एक डीटेल कैप्शन भी दिया.
'चारों ओर हरे और लाल चमकीले पर्दे'
दरअसल, ये नजारा ऑरोरा बोरेलिस (नॉर्दन लाइट्स) का था. उन्होंने लिखा 'मैंने सबसे सुंदर ऑरोरा बोरेलिस (नॉर्दन लाइट्स) देखी है! कल रात की बहुत ही खूबसूरत ऑरोरा बोरेलिस. हरे और लाल चमकीले पर्दे. ये दुर्लभ नजारा नीदरलैंड से भी दिखाई दे रहा था.' वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया था. तब से अब तक इसे करीब 6.1 लाख बार देखा जा चुका है. पोस्ट को लगभग 47,000 लाइक्स मिल चुके हैं. इसपर लोग ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं.
'यार, तुम्हारा ऑफिस व्यू मेरे से बेहतर है'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











