
'कैमरे के सामने आकर मुस्कुराओ...', उत्तरकाशी में 10 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों का ऐसे बढ़ाया जा रहा हौसला, VIDEO
AajTak
Uttarkashi Silkyara Tunnel Rescue: वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुरंग के अंदर कैमरा पहुंचने पर उसमें फंसे लोग नजर आ रहे हैं. रेस्क्यू टीम का एक सदस्य सुरंग के अंदर फंसे लोगों से पूछता है- सारे लोग ठीक हैं तो कैमरे में अपने आप को दिखाएं. हाथ खड़ा करें... अच्छे से मुस्कुराएं. हम तुम्हारे पास जल्दी पहुंचेंगे, घबराएं नहीं.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 10 दिन से सुरंग के अंदर 41 लोग फंसे हुए हैं. वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. देशवासी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है. इस बीच सुरंग के अंदर फंसे लोगों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालातों में सुरंग में रहने को मजबूर हैं. रेस्क्यू टीम ने वॉकी टॉकी के जरिए उन मजदूरों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया.
बता दें कि 6 इंच चौड़ी नई पाइपलाइन के जरिए एंडोस्कोपिक कैमरा सिलक्यारा सुरंग के अंदर भेजा गया था. इसके जरिए मजदूरों से बातचीत की गई और उनकी गिनती भी की गई. सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कैमरे पर उन्होंने बारी-बारी से रिस्पॉन्स किया है.
'जल्दी निकाल लेंगे, घबराएं नहीं'
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुरंग के अंदर कैमरा पहुंचने पर उसमें फंसे लोग नजर आ रहे हैं. रेस्क्यू टीम का एक सदस्य सुरंग के अंदर फंसे लोगों से पूछता है- आप सब ठीक हो? सारे लोग ठीक हैं तो कैमरे में अपने आप को दिखाएं. हाथ खड़ा करें... अच्छे से मुस्कुराएं. हम तुम्हारे पास जल्दी पहुंचेंगे, घबराएं नहीं. एक-एक आदमी कैमरे के पास आते रहें. ताकि आपके के परिजनों को दिखाएं कि आप सुरक्षित हो.
इसके बाद पाइप के सहारे सुरंग के अंदर गए कैमरे के सामने मजदूर आने शुरू होते हैं. उन्हें सही-सलामत देखकर रेस्क्यू टीम के साथ-साथ सभी देशवासियों ने राहत की सांस ली. इसके बाद वॉकी टॉकी से उन लोगों ने बात भी की. उम्मीद है बाहर आने के लिए अब उन्हें और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
पाइप के जरिए पहुंचाया गया खाना-पानी

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










