
कैबिनेट विस्तार के बाद पंजाब में रार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले- मेरा सियासी कत्ल हुआ
Zee News
पंजाब कांग्रेस में मंत्री पद से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने नाराजगी जताते हुए पूछा, 'मैं आज एक ही बात पूछना चाहता हूं, हाईकमान से कि मेरा कसूर क्या था कि मुझे मंत्रिमंडल से बाहर किया गया. मैं सोनिया गांधी का सिपाही हूं, मुझे बस पार्टी हाई कामान जवाब दे कि मुझे बाहर क्यों किया गया.'
चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होते ही रार शुरू हो गई. कैप्टन की कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे बलबीर सिंह सिद्धू (Balbir Singh Sidhu) ने मंत्री पद से हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने ज़ी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की और कहा, 'मेरा सियासी कत्ल हुआ है.' Exclusive : पंजाब की सत्ता में बदलाव के बाद क्या सब कुछ ठीक हो गया है ? जानिए बलवीर सिंह सिद्धू का जवाब
पूर्व मंत्री ने कहा, 'पार्टी हाईकमान ने मुझे जो भी टास्क दिया, जिम्मेदारी दी गई मैंने बहुत अच्छे से उसे पूरा किया. कोरोना काल में मैंने दिन रात काम किया. जब लोग अपनो को नहीं पूछ रहे थे मैंने दिन रात लोगों के लिए काम किया. मेरे काम की तारीफ प्रधानमंत्री ने की. मैं आज एक ही बात पूछना चाहता हूं, हाईकमान से कि मेरा कसूर क्या था कि मुझे मंत्रिमंडल से बाहर किया गया. मैं सोनिया गांधी का सिपाही हूं, मुझे बस पार्टी हाई कामान जवाब दे कि मुझे बाहर क्यों किया गया.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








