
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी का ऐलान, बीजेपी से गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते
AajTak
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं.
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द बताया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी दी. हालांकि, अभी अमरिंदर सिंह ने यह साफ नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में बीजेपी या किसी और दल संग गठबंधन करेंगे या नहीं. हां, मैं एक पार्टी बना रहा हूं. अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता. जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











