
कैप्टन अमरिंदर ने चुन ली कांग्रेस से अलग राह, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह अब कांग्रेस से भी अलग होने जा रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है.
पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कांग्रेस से भी अलग होने का औपचारिक ऐलान भी कर ही दिया. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही कैप्टन कांग्रेस (Congress) से अलग होने की बात कह रहे थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











