
'कैनेडियन कुमार सुनकर बुरा लगता है...', सीधी बात में अक्षय कुमार ने बताया 'बुरे दिनों' का वो किस्सा
AajTak
अक्सर ही अक्षय कुमार को अपनी कनाडा की नागरिकता को लेकर लोगों की खरी- खोटी सुननी पड़ी है. सुनकर एक्टर को भी बहुत बुरा लगाता है. इस बात का जिक्र अक्षय ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में किया. अक्षय ने कहा कि जो लोग उनकी कनाडा की नागरिकता पर चीजें कहते हैं, वह सुनकर उन्हें खराब महसूस होता है.
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के उन हीरोज में से एक हैं, जिनके पास आज भी फिल्मों की लाइन लगी रहती है. पर एक चीज है, जिसको लेकर यूजर्स के निशाने पर वह हमेशा रहते हैं. वह है इनका कनेडियन सिटिजनशिप. अक्सर ही अक्षय कुमार को अपनी कनाडा की नागरिकता को लेकर लोगों की खरी- खोटी सुननी पड़ी है. सुनकर एक्टर को भी बहुत बुरा लगाता है. इस बात का जिक्र अक्षय ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में किया. अक्षय ने कहा कि जो लोग उनकी कनाडा की नागरिकता पर चीजें कहते हैं, वह सुनकर उन्हें खराब महसूस होता है.
सुधीर चौधरी ने अक्षय से पूछा- कई बार देखा गया है कि लोगों ने आपको कनाडा के नागरिक होने को लेकर काफी कुछ खराब कहा है. कैनेडियन कुमार आपको कहा गया, कैसा महसूस होता आया है?
अक्षय ने कनाडा की नागरिकता पर कही यह बात अक्षय ने कहा, "क्या कभी किसे ने सोचा कि ऐसा क्यों हुआ? क्या हुआ था? नहीं, बस लोग बातें बनाने लगे. भारत मेरे लिए सबकुछ है. मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है. और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है. मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं. वे किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते. बस बातें बनाते हैं. सबसे ज्यादा मुझे यह खराब लगता है जब लोग मुझे कैनेडियन कुमार कहकर बुलाते हैं."
"मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में चल नहीं रही हैं और मुझे काम करते रहना है. मैं कनाडा काम करने के लिए गया था. मेरा एक दोस्त कनाडा में था. उसने मेरे से कहा कि यहां आ जा और इस दौरान मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई किया. मेरे पास केवल दो फिल्में बची थीं जो रिलीज होनी बाकी थीं. और यह मेरी खुशकिस्मती थी कि दोनों ही बची हुई फिल्में मेरी सुपरहिट हो गईं. मेरे दोस्त ने कहा कि अब तू वापस चला जा. दोबारा काम शुरू कर. मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और उसके बाद से मैं नहीं रुका. फिल्में मिलती रहीं और मैं काम करता रहा. कमाता रहा. मैं भूल गया था कि मेरे पास कनाडा का भी पासपोर्ट है. मैंने कभी सोचा भी नहीं कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवा लेना चाहिए. पर अब मैंने अप्लाई कर दिया. मेरा पासपोर्ट जल्द बदलकर वापस आएगा. मैं भारत की नागरिकता दोबारा लेना चाहता हूं और बहुत जल्द मेरे पास होगी."

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










