
कैंसिल हुई फ्लाइट्स का हफ्तेभर में रिफंड, एयरलाइंस को किराया न बढ़ाने की सलाह... टर्मिनल हादसे के बाद बड़े फैसले
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कड़ी निगरानी में एक 24/7 वॉर रूम स्थापित किया जाएगा. यह वॉर रूम रद्द की गई उड़ानों का पूरा रिफंड सुनिश्चित करेगा या उपलब्धता के अनुसार वैकल्पिक ट्रैवल रूट टिकट प्रदान करेगा.
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया. टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. हादसे के चलते टर्मिनल-1 को बंद कर दिया गया है और उड़ानों को टी-2 और टी-3 पर डायवर्ट कर दिया गया है. एविएशन मिनिस्ट्री ने इस हादसे के बाद एक रिव्यू मीटिंग की है और एयरलाइंस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
वॉर रूम स्थापित करेगा मंत्रालय
शुक्रवार को हुई दुर्घटना के चलते टर्मिनल1 बंद होने के बाद टी2 और टी3 टर्मिनलों के सुचारू संचालन के लिए एविएशन मिनिस्ट्री 24/7 वॉर रूम स्थापित करेगी. मंत्रालय की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कड़ी निगरानी में एक 24/7 वॉर रूम स्थापित किया जाएगा. यह वॉर रूम रद्द की गई उड़ानों का पूरा रिफंड सुनिश्चित करेगा या उपलब्धता के अनुसार वैकल्पिक ट्रैवल रूट टिकट प्रदान करेगा.
टर्मिनल बंद होने के कारण न बढ़ाया जाए किराया
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने टी1 टर्मिनल बंद होने के बाद समीक्षा बैठक की. उन्होंने एयरलाइंस को टर्मिनल बंद होने के कारण हवाई किराया न बढ़ाने की सलाह जारी की है. सभी रिफंड 7 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे. यात्रियों को तत्काल सहायता के लिए फोन नंबर सहित अन्य विवरण प्रदान किया जाएगा. वॉर रूम हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











