
कैंसर से जूझ रहीं राखी की मां ने अस्पताल से बनाया वीडियो, सलमान-सोहेल खान को कहा शुक्रिया
AajTak
राखी ने कुछ दिन पहले मां के इलाज के लिए मदद करने के लिए सलमान खान को थैंक्स कहा था. अब उनकी मां ने सलमान खान के लिए स्पेशल वीडियो बनाया है.
बिग बॉस 14 में कमाल का गेम प्ले करने वालीं बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस राखी सांवत की मां इन दिनों बीमार हैं. राखी सावंत इसके चलते काफी परेशान भी हैं, कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी मुश्किलों और आर्थिक स्थिति का जिक्र भी किया है. इस बीच, राखी की मां जया फिलहाल अस्पताल में हैं और कैंसर से जंग लड़ रही हैं. मुंबई के एक अस्पताल में राखी की मां का इलाज हो रहा है. सलमान ने की मदद राखी ने कुछ दिन पहले मां के इलाज के लिए मदद करने के लिए सलमान खान को थैंक्स कहा था. अब उनकी मां ने सलमान खान के लिए स्पेशल वीडियो बनाया है. राखी की मां ने सलमान और उनके भाई सोहेल खान को शुक्रिया कहा है. राखी की मां वीडियो में कह रही हैं- सलमान-सोहेल बेटे शुक्रिया. मैं फिलहाल अस्पताल में हूं, मेरी कीमोथेरेपी चल रही है. मेरी 4 थेरेपी पूरी हो चुकी हैं 2 और बाकी हैं. उसके बाद मेरा ऑपरेशन होगा. मैं आपकी सफलता के लिए दुआ करती हूं, ईश्वर आपके साथ है. भगवान आपके सारे सपने पूरे करे.More Related News

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











