
कैंसर वार्ड में डॉक्टर पर चाकू से किए 7 वार, चेन्नई के अस्पताल में फैली सनसनी
AajTak
चेन्नई के एक अस्पताल में एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया. इस पूरे मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि डॉक्टर पर हमला उत्तर भारतीय युवक ने की थी. लेकिन जांच में पाया गया है कि दक्षिण भारतीय युवक ने डॉक्टर पर हमला किया था. इस घटना से डॉक्टरों में आक्रोश है.
तमिलनाडु के चेन्नई के कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल में बुधवार को सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को मरीज के अटेंडेंट ने चाकू मार दिया. बताया जाता है कि कैंसर वार्ड में काम कर रहे डॉक्टर बालाजी पर चाकू से हमला किया गया. जिस व्यक्ति ने चाकू से डॉक्टर पर हमला किया, उसकी मां अस्पताल में भर्ती है.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि मुझे बताया गया है कि चार उत्तर भारतीय इलाज के लिए आए हैं, उन्होंने डॉक्टर को कमरे में बंद कर दिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया. मामले में पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेगी.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, मौके से सुसाइड नोट और इंजेक्शन बरामद
हालांकि, बाद में जांच हुई तो मुख्य आरोपी साउथ का ही निकला. आरोपी का नाम विग्नेश है और वह पल्लावरम का रहने वाला है, वह उत्तर भारत का रहने वाला नहीं है.
डॉक्टर को 7 बार चाकू से गोदा
बताया जाता है कि आरोपी की तरफ से डॉक्टर को चाकू से 7 बार गोदा गया. पूछताछ में आरोपी ने चाकू से हमला करने की बात कबूल ली है. फिलहाल इस घटना से डॉक्टरों में आक्रोश है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







