
कैंसर के इलाज के लिए रूस जल्द पेश करेगा वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ऐलान
AajTak
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि रूस जल्द ही कैंसर की वैक्सीन मरीजों को मुहैया कराएगा. वैज्ञानिक इसके निर्माण के अंतिम चरण में हैं. इन वैक्सीन का कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि, पुतिन ने स्पष्ट नहीं किया है कि रूस की संभावित वैक्सीन किस कैंसर के लिए प्रभावी होगी.
रूस कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के लिए वैक्सीन बनाने पर काम कर रहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं और वे अंतिम चरण में हैं. अपने एक संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, "हम तथाकथित कैंसर के वैक्सीन और नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं के निर्माण के बहुत करीब हैं."
मॉस्को फोरम में अपने संबोधन में व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इनका (वैक्सीन) लोगों के इलाज के लिए प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकेगा. पुतिन ने यह नहीं बताया कि प्रस्तावित वैक्सीन किस तरह के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किए जाएंगे. कई देश और कंपनियां कैंसर के टीके पर काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: जब सोने की खदानों को रूस ने कौड़ियों के मोल US को बेचा, लेकिन अब बदल गया है Putin का मन!
ब्रिटेन कर रहा कैंसर वैक्सीन का ट्रायल
पिछले साल ब्रिटिश सरकार ने पर्सनलाइज्ड कैंसर के इलाज के लिए क्लिनिकल ट्रायल शुरू की थी और 2030 तक दस हजार मरीजों तक पहुंचने का टारगेट रखा है. ब्रिटेन जर्मनी की आयोएनटेक के साथ मिलकर ट्रायल में जुटा है.
और भी कई कंपनियां बना रहीं कैंसर की वैक्सीन

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










