
कैंडल और ग्लास की फैक्ट्री में धधकी आग... आठ घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू
AajTak
नवी मुंबई के राबले एमआईडीसी में एक फैक्ट्री में आग लग गई. इस फैक्ट्री में मोमबत्तियां और कांच की चीजें बनती हैं. गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
नवी मुंबई के राबले एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह यूनिट मोमबत्तियों और कांच की चीजें बनाती है. अधिकारियों के अनुसार, आग शुक्रवार को लगभग 2.15 बजे लगी. खबर मिलते ही नवी मुंबई नगर निगम की फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. छह फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी कर्मचारी या स्थानीय व्यक्ति चपेट में नहीं आया. दमकल विभाग की टीम ने कूलिंग ऑपरेशन पूरा किया और आग को पूरी तरह बुझाया.
यह भी पढ़ें: लुधियाना से आगरा जा रही बस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगी आग... बाल-बाल बची यात्रियों की जान
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगी हो सकती है. अधिकारियों ने कहा कि सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और जांच अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों और फैक्ट्री मालिक ने भी कहा कि आग लगने का समय देर रात का था, जिससे किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई. वहीं, क्षेत्रीय प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. नवी मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग के कारण फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ है. प्रोडक्शन बंद हो गया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









