
कैंटीन संचालक हुस्न के जाल में फंसा, Indian Army की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेजीं, जासूस चढ़ा जांच एजेंसियों के हत्थे
AajTak
पाकिस्तानी एजेंट अनीता ने श्रीडूंगरगढ़ के लखासर निवासी विक्रम सिंह (31) को हनीट्रैप में फंसाकर सामरिक महत्व की गुप्त सूचनाएं हासिल कर लीं. अब इंटेलिजेंस कंपनियां दूसरे एंगल से भी जांच कर रही हैं कि कहीं विक्रम सिंह पैसे लेकर जानकारी तो नहीं दे रहा था. अब एजेंसियां विक्रम सिंह के बैंक खातों की पड़ताल भी कर रही हैं.
Rajasthan News: बीकानेर के महाजन फायरिंग रेंज में एक कैंटीन संचालक को राजस्थान पुलिस और आर्मी की इंटेलिजेंस ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी को जांच एजेंसियों अब गहन पूछताछ के लिए जयपुर ले गई हैं. है? लगभग 1 साल से जासूस विक्रम सिंह बीकानेर के महाजन फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में कैंटीन संचालन कर रहा है. शुरुआती जांच में यह मामला हनीट्रैप का लग रहा है. पाकिस्तानी एजेंट अनीता ने श्रीडूंगरगढ़ के लखासर निवासी विक्रम सिंह (31) को हनीट्रैप में फंसाकर सामरिक महत्व की गुप्त सूचनाएं हासिल कर लीं. अब इंटेलिजेंस कंपनियां दूसरे एंगल से भी जांच कर रही हैं कि कहीं विक्रम सिंह पैसे लेकर जानकारी तो नहीं दे रहा था. अब एजेंसियां विक्रम सिंह के बैंक खातों की पड़ताल भी कर रही हैं.
भारत के लिए बेहद चिंता की बात
कुछ दिनों पहले यहां संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी युद्धाभास किया था और अभी वर्तमान में भारत और जापान के बीच में संयुक्त युद्धाभास महाजन फायरिंग रेंज में चल रहा है. अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चिंता का विषय बन गया कि किस प्रकार की सूचना विक्रम सिंह ने भेजी हैं. महाजन फायरिंग रेंज की वीडियो, फोटो, गुप्त सूचनाओं और महाजन फायरिंग रेंज फील्ड में विदेशी यूद्धाभास की गुप्त जानकारियां तो नहीं भेजी हैं?
5- 6 बार ISI एजेंट अनीता से बातचीत की
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अवैध ऐप ( कॉलर आईडी स्पूफिंग) के जरिए आरोपी ने 5- 6 बार आईएसआई की एजेंट अनीता से बातचीत की है. इस तरह के अवैध ऐप से कॉल को ट्रेस करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण की जरूरत होती है. यह उपकरण आईबी और एमआई के पास में है. अब यह इंटेलिजेंस एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि किस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को यहां से पाकिस्तान और विदेशों भेजा गया.
(रिपोर्ट: कुलदीप चारण)

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










