
केस और ग्रैंड ज्यूरी के नोटिस के बाद अब अडानी केस में आगे क्या-क्या होगा? जानिए अमेरिकी कानून की प्रक्रिया
AajTak
अमेरिका में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं. अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी और अन्य पर सरकारी ऊर्जा का ठेका हासिल करने के लिए 265 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वतखोरी की योजना बनाने का आरोप लगाया है. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है. अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर और छह अन्य के खिलाफ आरोप लगाया है.
बिजनेस टाइकून गौतम अडानी एक बार फिर मुश्किलों से घिर गए हैं. इस बार अमेरिका की एक अदालत ने गौतम अडानी समेत आठ लोगों को धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी बनाने का फैसला किया है और गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. गौतम अडानी पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के निवेशकों से पैसे जुटाए और उन पैसों से भारत में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत ऑफर की. ये रिश्वत भी उन प्रोजेक्ट्स के लिए दी गई, जिससे 20 वर्षों में अडानी ग्रुप की कंपनी को 2 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 16 हजार 881 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान है.
सवाल उठ रहा है कि केस दर्ज होने और ग्रैंड ज्यूरी से नोटिस मिलने के बाद अडानी मामले में अब अमेरिकी अदालत में आगे क्या होगा? क्या अडानी की गिरफ्तारी होगी या कोर्ट में पेशी? आइए अमेरिकी कानून के नजरिए से पूरा मामला समझते हैं?
अडानी ग्रुप पर क्या आरोप?
ये पूरा मामला सोलर एनर्जी के कुछ प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है. दिसंबर 2019 से जुलाई 2020 के बीच भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने लेटर ऑफ अवार्ड जारी किए, जिसे आम भाषा में एग्रीमेंट या समझौता कहते हैं. ये लेटर ऑफ अवॉर्ड जिन दो कंपनियों के लिए जारी हुए, उनमें एक कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड है. दूसरी कंपनी मॉरिशस की एज्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड है.
आरोप है कि दोनों कंपनियों का एक-दूसरे के साथ अनौपचारिक करार था और साल 2019 और 2020 में भारत सरकार ने इन दोनों कंपनियों को कुल 12 GIGA-WATT की सोलर एनर्जी का उत्पादन करने की इजाजत दी थी.
इनमें 8 GIGA-WATT की सोलर एनर्जी का उत्पादन अडानी की कंपनी को करना था और 4 GIGA-WATT की सोलर एनर्जी का उत्पादन एज्योर कंपनी को करना था. उस समय अडानी ने खुद इसे दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी एग्रीमेंट बताया था. हालांकि, बाद में यही एग्रीमेंट उनके चुनौती लिए बना और अब संकट लेकर आ गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







