
'केस उठाओ वरना अंजाम बुरा होगा’, CBI जांच के बीच मृत NEET छात्रा के परिवार को दो बार मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
AajTak
जहानाबाद की 17 वर्षीय NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया. अब मृत छात्रा के परिवार को एक बार नहीं, बल्कि दो बार धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं. हैरानी की बात ये है कि ये सब CBI जांच के दौरान हुआ है. बीच पुलिस की शुरुआती लापरवाही भी सामने आई है. पढ़ें पूरी कहानी.
Bihar NEET Girl Suspicious Death: जहानाबाद की 17 साल की NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस मामले में एक नया मोड़ आ गया. मृत छात्रा के घर के बाहर एक नहीं, बल्कि दो बार धमकी भरा पत्र फेंका गया. पत्र की भाषा छोटी जरूर थी, लेकिन उसका संदेश बेहद डरावना था. लेटर में लिखा है- “बेटी गई. अब बेटे को भी खो दोगे. केस उठाओ वरना अंजाम बुरा होगा.” इस एक लाइन ने पूरे परिवार की रातों की नींद छीन ली है.
दरअसल, अब यह मामला सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि किसी बड़े दबाव या नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है. सवाल यह है कि आखिर कौन है जो इस मामले की जांच से इतना असहज हो रहा है?
धमकी का असर और बढ़ता डर धमकी मिलने के बाद परिवार के भीतर गुस्सा और भय दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि कोई लगातार उन पर नजर रख रहा है. धमकी का मकसद साफ है, केस को कमजोर करना और परिवार को चुप कराना. स्थानीय प्रशासन ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि परिवार की सुरक्षा पुलिस देख रही है और जरूरत पड़ने पर जहानाबाद पुलिस भी सुरक्षा देगी. लेकिन परिवार का कहना है कि डर अब सिर्फ घर के बाहर नहीं, मन के अंदर बस गया है.
6 जनवरी 2026 यह पूरी कहानी 6 जनवरी 2026 से शुरू होती है. जहानाबाद की 17 वर्षीय छात्रा, जो NEET की तैयारी कर रही थी, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध हालत में बेहोश मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग चली. लेकिन 11 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया. एक होनहार छात्रा का अचानक यूं चले जाना पूरे इलाके के लिए झटका था.
ओवरडोज़ या कुछ और? इस मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे 'ओवरडोज़ के कारण आत्महत्या' बताया था. लेकिन यही निष्कर्ष परिवार को सबसे ज्यादा चुभा. उनका कहना था कि बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती. परिवार ने आरोप लगाया कि शरीर पर चोटों के निशान थे, जो आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खाते. यहीं से शक की पहली चिंगारी भड़की.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: कहानी में नया मोड़ जब इस मामले में छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पुलिस की थ्योरी को झटका लगा. रिपोर्ट में गर्दन और हाथों पर फिंगर मार्क्स का जिक्र था. शरीर पर संघर्ष के संकेत पाए गए. पीठ और पैरों पर चोट जैसी आकृतियां दर्ज थीं. सबसे अहम टिप्पणी ये थी कि यौन उत्पीड़न की संभावना को नकारा नहीं जा सकता. ये निष्कर्ष पुलिस की शुरुआती कहानी से बिल्कुल अलग थे. मामला अब गंभीर अपराध की ओर इशारा कर रहा था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







