
'केशव मौर्य मोहरा हैं, दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं...', अखिलेश ने कसा तंज, यूपी डिप्टी CM ने किया पलटवार
AajTak
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा बन गए हैं. वो दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं. क्या सरकार ऐसे चलेगी? दिल्ली वाले किसी से मिलते हैं, तो अब लखनऊ वाले भी लोगों से मिलने लगे हैं.
पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सियासी गलियारों से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है. सुर्खियों सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी की यूपी यूनिट है. उत्तर प्रदेश की सियासी उठापटक पर विपक्षी दलों के लीडर्स भी चुटकी लेना शुरू कर दिए हैं. अखिलेश यादव ने तो केशव प्रसाद को दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड तक कह दिया. वहीं, समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने खुला ऑफर भी दे दिया है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा बन गए हैं. वो दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं. क्या सरकार ऐसे चलेगी? दिल्ली वाले किसी से मिलते हैं, तो अब लखनऊ वाले भी लोगों से मिलने लगे हैं. वहीं, शिवपाल यादव ने कहा कि अभी भी समाजवादी पार्टी की तरफ से ऑफर है और सरकार गिरेगी इंतजार करिए.
'हमारा ऑफर सार्वजनिक...'
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "100 लाओ, सरकार बनाओ. मॉनसून ऑफर अभी भी जारी है. हमारा ऑफर सार्वजनिक है. बीजेपी से जो लाए, वो सरकार बनाए. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये बात जिम्मेदारी से कही है."
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर केशव प्रसाद मौर्य क्या जताना चाहते हैं?
'नीचे से ऊपर तक सिर्फ भ्रष्टाचार...'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







