
केविन पीटरसन की ख्वाहिश... इस टीम के लिए फुटबॉल खेलें क्रिस्टियानो रोनाल्डो
AajTak
37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं. रोनाल्डो प्रोफेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने 27 जून (सोमवार) को अपना 42 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स ने पीटरसन को शुभकामनाएं दीं. अपने जन्मदिन के मौके पर पीटरसन ने एक खास इच्छा व्यक्त की. पीटरसन चाहते हैं कि सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के लिए खेलें.
पीटरसन ने ट्वीट किया, 'मुझे अपने जन्मदिन के लिए बस इतना चाहिए कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो चेल्सी फुटबॉल के लिए साइन करें'
37 वर्षीय रोनाल्डो फिलहाल मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं और पिछले साल वह क्लब में शामिल हुए थे. रोनाल्डो प्रोफेशनल फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं. रोनाल्डो ने इसी साल जोसेफ बीकन को पीछा छोड़ा था, जिन्होंने फीफा रिकॉर्ड्स के मुताबिक कुल 805 गोल किए थे. यही नहीं रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में भी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.
चेल्सी का ऐसा रहा प्रदर्शन
2021-22 सीजन में चेल्सी ने यूईएफए सुपर कप जीता और फीफा क्लब विश्व कप चैंपियन बनी थी. वह काराबाओ कप और एफए कप के फाइनल में भी पहुंचे, हालांकि कोई भी खिताब जीतने में असफल रही. वैसे चेल्सी की टीम अगले सीजन के यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाने में कामयाब रही है क्योंकि वह इपीएल के हालिया सीजन में मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल के बाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही.
पीटरसन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









